सोनीपत। मुरथल रामकृष्ण साधना केंद्र में गंगा समग्र किया बैठक समपन्न हुई जिसमें हरियाणा प्रांत के सह-संपर्क प्रमुख मनीष राई ने शिरकत की जिसके संयोजक रमेश महीपुर हरियाणा भाग सह-संयोजक रहे। बैठक में मनीष राई का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर रमेश महिपुर ने किया। बैठक के दौरान मनीष राई ने बताया की गंगा समग्र का विशेष काम जल तीर्थ एवं पर्यावरण को संरक्षित करना है और समाज को संरक्षण हेतु जागृत करना है। पूरे हरियाणा में गंगा समग्र की टोली समर्पण भाव से निस्वार्थ सेवा दे रही है जिसके परिणाम कुछ ही दिनों में समाज के प्रत्यक्ष आने शुरू हो जाएंगे। हरियाणा प्रांत के संयोजक सतपाल शर्मा के नेतृत्व में लगभग 31000 से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है और अब उन 31000 पौधों का लालन-पालन गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा ही किया जाएगा। बैठक के संयोजक रमेश महिपुर ने कहा कि हमारा प्रथम कार्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना है और जन जन को वहां के लिये जागृत करना है जहां जल, जल-तीर्थ, पर्यावरण अपने योग्य सीमा से कम है अथार्त प्रदूषण की चपेट में है।
हम सनातन संस्कृति से संबंध रखते हैं जिसके अंतर्गत सभी संस्कृतियों को साथ लेकर चलना हमारे संस्कारों में है।
गंगा समग्र जल तीर्थो के मुल्यों को पुन: स्थापित करेगा जिसमें जन जन की भागीदारी होगी जिसके लिये हम प्रयास कर रहे हैं।
हमारे प्रांत का नेतृृत्व कर रहे सतपाल शर्मा का स्पष्ट निर्देश है कि पर्यावरण को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा और इसको बचाने के लिये जितना भी संघर्ष करना पडेगा वो हम करेंगे। बैठक में गंगा समग्र के कार्यकर्ता केशव अहमपुर, बब्लु, सतपाल सोनीपत, मनोज शर्मा, नितिश रंगा,vकृष्ण हुड्डा, महेश गन्नौर, गौरव सोनीपत व अन्य मौजूद रहे।
