सोनीपत। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन मे रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के प्रदेश प्रमुख धर्मपाल मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है । इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता । इसलिए जनता को बढ़ चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार ने रक्त दान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जरूरत मदों को समय पर रक्त मिल सके इसलिए जरूरी है ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाएं जाएं । इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पार्षद् राकेश सौदा ने 37वीं बार, प्रवीण उर्फ पिंकी ने 52वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम मे इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया गया । कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से ग्रामीण सुरेन्द्र पंवार,जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, शहरी अध्यक्ष कमल दीवान, पदम सिंह दहिया,सेवादल अध्यक्ष कृष्णा बुमरा एवं सुनील कौशिक, नीलकंठ मखिजा, प्रेमनारायण गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चावला एवं पुनीत राणा, सलीम खेवड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
