सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का लें संकल्प

0Shares

सोनीपत। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित रन फॉर यूनिटी को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सोनीपत विधायक निखिल मदान ने युवाओं के साथ दौडते हुए शहरवासियों को एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने लौह पुरूष सरदार वल्लभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन केवल एक महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उस संकल्प को दोहराने का अवसर है, जिसके बल पर सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक सूझबूझ और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण ही आज हम एक एकीकृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं। सरदार पटेल ने देश को एकता की मजबूत नींव दी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारत को सशक्त, समृद्ध और श्रेष्ठ बनाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, डीसीपी जितेन्द्र गहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महामंत्री तरूण देवीदास, वरिष्ठï भाजपा नेता आजाद नेहरा, एसीपी राजदीप मोर व नरेश अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, डीएसओ मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *