खाद वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

0Shares

निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और घटतौली पर प्रशासन की रहेगी नजर

देवरिया । किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बरहज और भलुअनी विकासखंड की सात बी-पैक्स समितियों पर उर्वरक वितरण व्यवस्था की जांच के लिए सात जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है।
बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समितियों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक, निर्धारित मूल्य और वितरण व्यवस्था का औचक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और घटतौली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने किसानों से भी अपील की कि खाद खरीदते समय निर्धारित मूल्य और वजन की जांच जरूर करें। यदि कोई समिति या विक्रेता अधिक कीमत वसूलता है अथवा वजन में कमी करता है तो इसकी शिकायत प्रशासन से करें। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *