
सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
रुद्रपुर (देवरिया)। दीपावली पर्व के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही कराई जाए। प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रुद्रपुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
