पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

0Shares

देवरिया। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विशाल चौरसिया को 12 नवंबर को औरा चौरी के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर धारा 137(2), 74 बीएनएस तथा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान और संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में बदलाव करते हुए धारा 64(2m), 61(2) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल चौरसिया पुत्र रामनक्षत्र चौरसिया, निवासी सिंधी मिल कॉलोनी, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक कुंदन कुमार पटेल, कांस्टेबल केशनाथ यादव तथा महिला कांस्टेबल शीला सिंह शामिल रहीं। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *