चन्दौली ब्यूरो। अशोक इंटर कालेज शासन की निष्क्रियता से अशोक इंटर कॉलेज बबुरी का भविष्य खतरे में बताया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रबंधक की मिली भगत से विद्यालय में बढ़ता जा रहा लूट खसोट आतंक व अराजकता का माहौल। विद्यालय में आए दिनों बढ़ते आतंक अत्याचार, अराजकता व गिरते शिक्षा के स्तर को देखते हुए पढ़ने वाले क्षेत्रीय बच्चों के अभिभावकों ने सीधे शासन व प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सांसद स्वर्गीय श्री बालकृष्ण जी के अकथ प्रयासों के द्वारा यह विद्यालय क्षेत्र की गरीब जनता के बच्चों को पढ़ने के लिए स्थापित किया गया था। लेकिन दिन-प्रतिदिन इस विद्यालय में लूट-खसोट, अत्याचार व आतंक का माहौल बढ़ता जा रहा है। जिससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यह अशासकीय विद्यालय होने के बावजूद भी प्रबंधक फर्जी ट्रस्ट के जरिए विद्यालय को घर बना लिए हैं, और अपने चहेते तीन-चार अध्यापकों को लेकर दिन भर विद्यालय में आकर बैठे रहते हैं। जबकि शिक्षण कार्य के समय विद्यालय में प्रबंधक का प्रवेश करना माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमानुसार वर्जित है, यह बात जिला विद्यालय निरीक्षक के संज्ञान में होने के बावजूद भी प्रबंधक को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। और यही नहीं जो अध्यापक व कर्मचारी इनकी गलत कार्यों एवं लूट खसोट में सहयोग नहीं करता है। इनकी गलत नीतियों का विरोध करता है उसको बराबर नोटिस जारी करते हुए निलंबित करने व नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देते रहते हैं। जिससे विद्यालय में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है, जिस कारण से शिक्षा का स्तर एकदम गिर चुका है। विगत पिछले महीने जिला विद्यालय निरीक्षक को P.T.A. के नाम पर मनमाना फीस वसूलने की सूचना तथा 22 बिंदुओं पर विद्यालय से संबंधित कमिर्यों को दर्शाते हुए पत्रक दिया गया था, लेकिन आज तक इनके द्वारा इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया व कार्यवाही नहीं की गई। इस प्रकार विद्यालय में हो रहे लुट-खसोट भ्रष्टाचार, अत्याचार व अराजकता को नहीं रोका गया। तो आने वाले समय में इस सरकारी विद्यालय का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
