शादी का झांसा देकर सात साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपित गिरफ्तार

0Shares

गौरीबाजार (देवरिया)। शादी का झांसा देकर युवती का करीब सात वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इन्कार कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गौरीबाजार पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मठिया माफी गांव निवासी उपेन्द्र पटेल (24) ने शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपित शादी करने से मुकर गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 492/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69 व 351(3) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित उपेन्द्र पटेल पुत्र राजेश पटेल निवासी मठिया माफी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक संध्या यादव और महिला कांस्टेबल सुगंधा सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *