नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

0Shares

गौरीबाजार (देवरिया)। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपित को गौरीबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को सिरजम चौराहे के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान निखिल गौतम (21) निवासी थाना गौरीबाजार क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वह वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल ऋषिकेश ओझा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *