अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि।
चन्दौली ब्यूरो। जनपद में डाला छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चन्दौली, बबुरी, शहाबगंज, मुगलसराय, चकिया और सैयदराजा समेत विभिन्न क्षेत्रों के घाटों, पोखरों और नदियों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवारलोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ रविवार को पूरे जनपद में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने विभिन्न घाटों, तालाबों, पोखरों और नदियों में पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।घंटों पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, संतान की दीर्घायु तथा खुशहाली की कामना की। जिलेभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।मुगलसराय क्षेत्र के मानसरोवर तालाब, दामोदर दास पोखरा चंधासी और सूर्य मंदिर तालाब पर भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।वहीं, शहाबगंज क्षेत्र के महारथपुर पोखरा और अमाव गांव में कर्मनाशा नदी के तट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।इसी क्रम में कसवड़ डेहरिया डीह, गांधीनगर प्लाट नंबर तीन चकिया, ग्रामसभा नेगुरा, दरवेशपुर, बरठीं, कमरौर, टड़िया, हिंनौती, छतेम और सैयदराजा समेत जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में छठ महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हर जगह श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य देव की आराधना की।
