सड़क किनारे पड़ी गिट्टी से फिसलकर गिरी बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कूडा़ गांव के पास सड़क हादसे में एक कि मौत एक घायल मांको इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था बेटा, रास्ते में बाइक हादसे में केवला देवी की मौत और बेटा घायल जब कि मुगलसराय इलाज के लिए लेजा रहे बेटे आदित्य शोनकर घायल हो गए हैं सड़क किनारे बेतरतीब पड़ी गिट्टी बनी मौत की वजह? केवला देवी की मौत ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
भुड़कूड़ा गांव के पास सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के कारण बाइक हादसे में 65 वर्षीय केवला देवी की मौत के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रशासन से नियमित निगरानी की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहाबगंज कस्बा निवासी आदित्यनाथ सोनकर बुधवार को अपनी मां केवला देवी को दवा और उपचार के लिए बाइक से मुगलसराय ले जा रहे थे। अभी वे बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कूड़ा गांव के समीप पहुंचे थे कि सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में केवला देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहे उनका बेटा भी घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा


दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इलाज की उम्मीद में निकले थे, रास्ते में थम गई मां की सांसें
उधर, हादसे की खबर मिलते ही शहाबगंज स्थित मृतका के परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस मां को बेटा बेहतर इलाज की उम्मीद में अस्पताल लेकर जा रहा था, उसी मां की रास्ते में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *