नलबाड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल

0Shares

 

 

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने रविवार को नलबाड़ी स्थित कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1,873 छात्रों को हृदय से बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि न केवल उनके ज्ञान, प्रतिभा और सेवा भावना को आगे बढ़ाएगी, बल्कि विकसित असम और विकसित भारत के निर्माण में भी सार्थक योगदान देगी। उन्होंने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार को इस गौरवपूर्ण अवसर के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों से आग्रह किया कि वे हर वर्ष कम से कम एक गांव को अपनाएं और वहां के लोगों को संस्कृत भाषा सिखाने का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि संस्कृत कठिन भाषा नहीं है और छोटी अवधि के पाठ्यक्रमों से इसके बोलचाल का ज्ञान विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय को अतीत की परंपरा, वर्तमान की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ने का सुझाव दिया।उन्होंने कहा कि संस्कृत और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को समकालीन शिक्षा के साथ जोड़ना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति में राज्य सरकार सभी संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा, वैदिक अध्ययन और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 15 नवंबर 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इसमें स्नातकोत्तर, एकीकृत पाठ्यक्रम, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र तथा संस्कृत अध्ययन एवं शोध कार्यक्रमों के छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रह्लाद जोशी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय को मिल रहे वित्तीय सहयोग और मुख्यमंत्री की भूमिका का उल्लेख किया।इस अवसर पर नलबाड़ी के मंत्री जयंत मल्ल बरुवा के साथ साथ जिला आयुक्त निबेदन दास पटोवारी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रह्लाद आर. जोशी, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर-प्रोफेसर, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव तथा रेक्टर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने दीक्षांत समारोह को और अधिक गरिमामय बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *