आजमगढ़। महापर्व डाला छठ की व्रती महिलाओं ने उदयमान भगवान भाष्कर को दिया अर्ध्य। भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के बाद घर पहुंच कर व्रती महिलाए ने गुड़, घी, काली मिर्च से बना मिर्चवान खाकर किया पारण। इस तरह 13 नवम्बर को नहाय खाय के शुरू हुआ छठ उपासना का व्रत 36 घंटे की कठोर निर्जला व्रत के बाद व्रती महिलाओ ने मिर्चवान के साथ अन्न जल ग्रहण किया। सुख, समवृद्धि, संपदा, पुत्र प्राप्ति, परिवारीक सुख आदि विभिन्न मन्नतो व कामनाओं के साथ महिलाओं ने उदयमान सूर्य को अर्ध्य देकर दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। मन्नते मानते हुए अगले वर्ष पुनः व्रत रखने के संकल्प के साथ घर वापस लौटी। भक्ति व समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला । सुरक्षा की दृष्टि से देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह व पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज रविन्द्र पाण्डेय पुलिस बल के साथ नगर के हनुमानगढी परिसर स्थित पोखरा, घमरिया शिव मन्दिर पोखरा, पावर हाउस शिवमन्दिर लालगंज परिसर, रेश्वर महादेव पोखरा, खाकी बाबा मन्दिर स्थित पोखरा सहित ग्रामीण क्षेत्र के पकडी खुर्द , कैथीशंकरपुर, खनियरा बेसो नदी, देवगांव गांगी नदी, मोलनापुर, गडौली, चेवार पूरब, चेवार पश्चिम, डोमनपुर, करियागोपालपुर, कठौनी, ठकठउवा, कंजहित सहित अन्य स्थानों पर बने पोखरी, पोखरा घाटो के पूजा स्थलो पर भ्रमण करते रहे। इस अवसर पर सुषमा सिंह, शीला देवी, बबिता सिंह, सोनी पाण्डेय, सोनम पाण्डेय, रीमा दुबे, एशलीना जायसवाल , प्रभा पाण्डेय, खुशबू सोनकर , ज्योति मोदनवाल , पूजा राय , माया सोनकर , जिला प्रचारक आलोक जी, आदर्श बरनवाल नगर कार्यवाह, चन्दन मिश्रा जिला व्यवस्था प्रमुख, सुशील पाण्डेय सह नगर कार्यवाह, रजनीश जायसवाल पूर्व सभासद, अरविन्द्र कन्नौजिया लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, संदीप मिश्रा , डा0 अखिलेश कुमार, पूर्व चेयरमैन उषाजायसवाल, संदीप गुप्ता , मृदुल राय, अरविन्द कुमार गुप्ता उर्फ रिन्कू , संदीप मिश्रा, अरविन्द सेठ , गणेश जायसवाल, अतुल जायसवाल , नन्दन , फौजदार सोनकर ,सत्यम, मनीष, हर्ष गुप्ता , ऋषभ मध्देशिया , मुन्ना, गोलू, दीपक, नीलू , अंकित सहित अन्य लोग स्वजनो के साथ उपस्थित रहे । वही घमरिया शिव मन्दिर परिसर मे विशाल मौर्या , अनुराग मौर्या व आयुष गुप्ता सहित अन्य के सहयोग से श्रद्धालुओ को निः शुल्क चाय वितरण किया गया।
