
फूलपुर (आजमगढ़)। जरूरतमंद और ख़ासकर ग़रीब मरीजों को फ्री ब्लड मुहैय्या कराने वाली मशहूर संस्था अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) आज बारा खुर्द खेतासराय की मरीज़ राजिया बानो के लिए सहारा बनकर सामने आई। रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीज की फैमिली ने अल फलाह से संपर्क किया तो संस्था के सदस्य मुहम्मद शारिक खुदादादपुर गांव से चलकर शाहगंज अनीता ब्लड बैंक (कुल यात्रा 80 किमी) में रक्तदान किया। इसके अलावा दूसरे अन्य मरीजों के लिए अल फलाह के उस्मान हाशमी, शम्स तबरेज़ व अन्य ने मरीजों के लिए मुफ्त रक्तदान कर नेकी का बेहतरीन नमूना पेश किया। शारिक़ व अन्य के इस महान कार्य की संस्था के संस्थापक ज़ाकिर हुसैन,अध्यक्ष इस्माईल शेख, यासिर पठान अबू शाहमा माहुली, तय्यब खान आदि ने जमकर प्रशंसा की। बता दें कि अल फलाह ने अबतक 934 मरीज़ों को फ्री ब्लड मुहैय्या कराने का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
