जालपा माता मंदिर में 24 नवंबर को होगी भव्य गंगा आरती और दीपदान

0Shares

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

भटनी (देवरिया)। नगर पंचायत भटनी स्थित प्रसिद्ध श्री जंगली जालपा माता मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 नवंबर, मंगलवार को भव्य गंगा आरती एवं दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
कार्यक्रम के दौरान मां जंगली जालपा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य गंगा आरती, दीपदान एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी और मां के जयकारों से भक्तिमय होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु मां के श्रीचरणों में दीप अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।
कार्यक्रम के निर्देशक कैप्टन रत्नाकर मिश्रा ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं।
उन्होंने सभी भक्तजनों से समय से पहुंचकर भव्य गंगा आरती एवं दीपदान समारोह का पुण्य लाभ उठाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *