बबुरी अशोक इंटर कॉलेज की जमीन प्रबंधक अशोक सिंह अपनी संपत्ति बताकर अधिकारियों को करते है गुमराह
चंन्दौली ब्यूरो। बबुरी क्षेत्र के आकोढा गांव के पूर्व कांग्रेस सांसद स्वर्गीय श्री बालकृष्ण सिंह जी व क्षेत्रीय सम्मानित जनता के सहयोग व अकथ प्रयासों से सन -1953 में स्थापित तथा सन् – 1957 में मान्यता प्राप्त सरकार द्वारा संचालित अशासकीय विद्यालय अशोक इंटर कॉलेज बबुरी क्षेत्र की गरीब जनता को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सन 1953 में ही सम्राट अशोक के नाम से अशोक इंटर कॉलेज का नाम करण कर विद्यालय को स्थापित किया गया। वर्तमान प्रबंधक अशोक सिंह ने सम्राट अशोक के नाम से स्थापित विद्यालय व विद्यालय की संपत्ति को अपने नाम का बताकर अधिकारियों को भ्रमित करते हैं, जबकि विद्यालय की स्थापना के 18 से 20 वर्ष के बाद इनका जन्म हुआ था, इसके बाद भी यह विद्यालय की जमीन को अपने बेटे को 7लाख में तथा अपने भांजे को 9 लाख में बेचकर अधिकारियों के परमिशन के बिना अशोक सिंह एजुकेशन ट्रस्ट की नाम सेफर्जी पारिवारिक ट्रस्ट बना लिए हैं। बाद में इन्होंने अपने नाम में सुधार करा कर अशोक एजुकेशन ट्रस्ट कराए हैं। इस ट्रस्ट में स्वयं अशोक सिंह प्रबंधक इनका पुत्र भांजा, साला, भतीजा व अन्य संबंधी सदस्य के रूप में नामित है। इनका भतीजा राजेश सिंह जो इस समय अशोक इंटर कॉलेज बबुरी में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत होने के बाद भी इस फर्जी ट्रस्ट का सदस्य भी है। विद्यालय में जब भी भूमि का क्रय- विक्रय होता है, तब यह प्रबंधक अशोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, या अशोक इंटर कॉलेज के नाम से न करके स्वयं अपने नाम से करते हैं। जबकि शिक्षा अधिनियम की सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत यह स्पष्ट है कि कोई भी सरकारी विद्यालय समिति, संस्था, ट्रस्ट या किसी एनजीओ के माध्यम से अगर चल रहा है, या चलाया जा रहा है तो बिना सक्षम न्यायालय या शिक्षा विभाग केउच्चअधिकारियों के परमिशन के बिना विद्यालय की जमीन को कोई भी ना तो बेच सकता है और ना तो कहीं भी किसी को इसका हस्तांतरण कर सकता है। जबकि यह प्रबंधक उच्च न्यायालय में यह स्वीकार किए हैं कि हमने सोसाइटी की जमीन बेचकर हस्तांतरित की है। शासन के द्वारा इनके ऊपर भ्रष्टाचार, विद्यालय में हुए वित्तीय अनियमितता जमीन विक्रय तथा फर्जी ट्रस्ट से संबंधित 22 बिंदुओं पर कमियां दिखाते हुए इन्हें पूरी समिति सहित दो-दो बार निलंबित कर दिया था। यह प्रबंधक सन 2002 से ही लगातार फर्जी रूप से समिति का चुनाव कराये बिना प्रबंधक के पद पर आज भी बने हुए हैं। वर्तमान में इनके समिति के ही साधारण सभा के सदस्य द्वारा चीट्स (चीट फंड) वाराणसी में उप निबंधक के यहां इससे संबंधित मुकदमा चल रहा है, जिसमें अशोक सिंह एजुकेशन ट्रस्ट, भूमि के विक्रय किए गए दस्तावेज एवं अन्य कई कागजात इस बाद में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है जिसमें इन्होंने अपना जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है उसमें अब समिति (सोसाइटी)की जगह उच्च न्यायालय के बयान को बदलते हुए संस्था की जमीन बता रहे हैं। अशोक इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने शासन से मांग कर रही है कि ऐसे भ्रष्ट, जालसाज व 420 प्रबंधक के ऊपर जांचों परांत एफ आई आर दर्ज करते हुए जेल भेजने का काम करें।
