नगर निगम एवं लायंस क्लब की संयुक्त पहल से खंडित मूर्तियों का किया गया विधिवत निस्तारण : राजीव जैन

0Shares

सोनीपत। नगर निगम सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक हैं। इसलिए जब भी कोई मूर्ति अथवा धार्मिक तस्वीर खंडित हो जाए तो उसे इधर-उधर फेंकने या सामान्य कूड़े में डालने की बजाय पूरे सम्मान और धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जित करना चाहिए। धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर नगर निगम सोनीपत एवं लायंस क्लब सोनीपत द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, चौकों एवं अन्य धार्मिक स्थलों से खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां, धार्मिक तस्वीरें, पूजा सामग्री तथा पूजा में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की थैलियां एकत्रित की गईं। इन सभी को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए सोनीपत बस स्टैंड के सामने एक विशेष खंडित मूर्ति संग्रह केंद्र बनाया गया था। उन्होंने बताया भविष्य में ऐसे कर केंद्र और बनाए जाएंगे
इस अवसर पर राजीव जैन ने कहा कि सनातन धर्म में मूर्ति पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु देवी-देवताओं की मूर्तियों को भगवान का प्रतीकात्मक स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में जब कोई मूर्ति पुरानी हो जाए या किसी कारणवश खंडित हो जाए तो उसके सम्मान को ध्यान में रखते हुए उचित धार्मिक प्रक्रिया अपनानी चाहिए। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ शहर में स्वच्छता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान में लायंस क्लब सदस्य अनिल सेठ, प्रवीण वर्मा, राजेंद्र गोयल, शिव शंकर शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता भूषण जोहर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *