वाद विवाद प्रतियोगिता में श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज मुर्खा डोभी जौनपुर के छात्र हुए विजेता

0Shares

 

ओम मिश्रा ने 36 अंक पाकर किया प्रथम स्थान हासिल।

आजमगढ़। गांधी इंटर कॉलेज कूबां आजमगढ़ में राममूर्ति सिंह स्मारक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज, मुरखा डोभी, जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं विद्यालय की सी टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। वही उपविजेता क्राइस्ट इंटर कॉलेज लाल मऊ मेहनाजपुर आजमगढ़ रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधी इण्टर कॉलेज, कूबां, आजमगढ़ में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्री गिरिजा शंणर इण्टर कॉलेज मुरखा डोभी की ओर से प्रतिभाग करते हुए ओम मिश्रा ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रेयांश विश्वकर्मा ने 35 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। दोनों विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर विजेता घोषित हुई। वहीं क्राइस्ट विद्यालय लालमऊ की टीम उपविजेता रही।
इसी प्रतियोगिता में श्री गिरिजा शरणर इंटर कॉलेज की सी टीम ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सी टीम की छात्राओं अनुष्का प्रजापति (कक्षा आठ) एवं प्रतिभा चौहान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार विद्यालय ने प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन महानुभावों में विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवपूजन सिंह, प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार सिंह, मुख्य अतिथि मानबहादुर सिंह तथा विशेष अतिथि पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में संचालकों एवं निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के विचारों, तर्कों, प्रस्तुतीकरण एवं विषय की समझ के आधार पर अंक प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे और अपनी तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया।
ओम मिश्रा द्वारा 36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि रही। वहीं श्रेयांश विश्वकर्मा के 35 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा सी टीम की छात्राओं की सफलता ने विद्यालय की उपलब्धि को और खास बना दिया।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह, प्रबंधक शिवपूजन सिंह, समस्त शिक्षकगण एवं अन्य लोगों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संचालन इंद्रजीत राम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *