सत्य अकेला मौन खड़ा है …

0Shares

सत्य अकेला कोने में मौन      खड़ा है
पर झुठे के घर पे लगी   आज मेला है
बेईमानों से सज गई है ये    राजदरबार
सब करते हैं जालिमों की जय जयकार

सत्य अकेला कोने में मौन खड़ा       है
पर हैवानों के संग संग हजारों चेला  है
ये है कलियुग की नई नई       कुविचार
गद्दारों के घर पे रोशनी से है   उजियार

सत्य अकेला कोने।     में मौन खड़ा     है
पर शैतानों की गली में हुड़दंग का खेला है
फिर भी जग वाले ना करता इन पे विचार
जालिमों  से भरी पड़ी है ये जग     संसार

सत्य अकेला कोने में   मौन  खड़ा    है
पर गुण्डे मवाली का हर मोड़ पे डेरा है
गरीबों पे हो रही है नित्य ही   अत्याचार
फिर भी जालिमों के पीछे खड़े हैं हजार

सत्य अकेला    कोने में मौन खड़ा      है
फिर भी पापी अधम के साथ सब अड़ा है
घटिया राजनीति की बह रही है अब बयार
कौन करेगा इनके डर से इनका तिरस्कार

-उदय किशोर साह
मो० पो०-जयपुर जिला-बांका बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *