अफ्टर केयर होम एटलस रोड पर बच्चों से मिले विधायक निखिल मदान

0Shares

सोनीपत। आफ्टर केयर होम में बच्चों से मिलकर विधायक निखिल मदान ने मौके पर मौजूद बेसहारा बच्चों को निःशुल्क जूतों का वितरण किया। साथ ही इस अवसर पर बच्चों को फलाहार भी वितरित किया गया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज उन्होंने आफ्टर केयर होम में रह रहे बच्चों से मुलाकात की है और उनकी रोजमर्रा की ज़रूरतों और समस्याओं को जाना है। साथ ही विभाग को सभी जरूरी सुविधाओं को मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं। वो बच्चों से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाने में निजी तौर पर भी हर प्रकार के सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद विधायक निखिल मदान ने सोनीपत विधानसभा के जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के तहत एस एम हिंदू वरि मा. विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक निखिल मदान ने कहा कि ‘नमो सेवा गाथा’ केवल किसी एक व्यक्ति के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पिछले 25 वर्षों में देश में हुए सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक बदलावों को आमजन तक पहुंचाने का एक माध्यम है।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को विशेष महत्व दिया गया है। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से सेवा और समर्पण की प्रेरणा लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता तथा नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना है। इस अवसर पर उत्तर रक्षा गृह के अधीक्षक अमित गांधी, सहायक गीता,काउंसिलर सुमन और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *