स्वच्छता प्रतियोगिता में प्रथम वार्ड को 50 लाख, द्वितीय को 25 लाख, तृतीया को 15 लाख रुपये की विकास राशि

0Shares

सोनीपत। नगर निगम सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने कहां की सरकार के निर्देशानुसार सभी वार्डों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 25 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15 लाख रुपए की विकास राशि दी जाएगी। मेयर राजीव जैन ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग गृह में पार्षदों एवं अधिकारियों की बैठक में कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम के अधिकारियों से नहीं होगी बल्कि जन भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में वार्ड समितियों के सदस्यों, जनभागीदारी से जुड़े लोगों और आम नागरिकों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में पार्षद के साथ आमजन मिलकर स्वच्छता के लिए काम करेंगे, वहां निश्चित रूप से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मेयर जैन ने आगामी महीनों में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने खुले में कूड़ा, पत्तियां या अन्य जलने वाली सामग्री नहीं जलाने की अपील की, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही सड़कों के किनारे जमा मिट्टी को हटाने का कार्य भी जल शुरू करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत के लक्ष्य को जन भागीदारी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षद और शहरवासियों से अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की सफाई व्यवस्था में डील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग में सह आयुक्त नीतू धनखड़, मुख्य अभियंता राहुल पूनिया, पार्षद मुकेश बामनिया सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, मुकेश सैनी, मुनीराम ठोलेदार, संजय ठेकेदार, महेश लूथरा, लक्ष्मी नारायण तनेजा, संजीव वलेचा, अनुराग जैन, सुनीता भोला, सुनीता राठी, राजेश मलिक, पार्षद प्रतिनिधि रामनिवास और संजय बड़वासनी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *