चेयरमैन बनने के बाद पहली बार गोहाना पहुंचे मोहन लाल बड़ौली, नागरिकों ने किया स्वागत

0Shares

गोहाना। हरियाणा राज्य ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के नवनियुक्त चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार गोहाना आगमन पर बरोदा चौक स्थित बजाज पैलेस में विशाल नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बड़ौली का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित भी किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बड़ौली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रिचा पाहवा, इंद्रजीत विरमानी, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, मनोनीत पार्षद बलराम कौशिक, आजाद नहरा, बुटाना मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश भावड़, सैनी स्कूल प्रधान सुरेश सैनी, महिला जिला अध्यक्ष रीना शर्मा, गंगेसर गांव की सरपंच सविता, जवाहरा गांव की सरपंच कृष्णा, कैहलपा गांव की सरपंच सोनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय सरपंच, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *