प्रयागराज। ‘सद्भावना मंच प्रयागराज’ के बैनरतले मंच के अध्यक्ष डा. योगेन्द्र कुमार मिश्र ‘विश्वबन्धु’ के नीमसराय काॅलोनी (मुंडेरा) स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें नगर के प्रतिष्ठित डॉ सुशील सिन्हा ने उपस्थित होकर क्षेत्र के प्रबुद्ध-जन से परिचय प्राप्त किया। उनके साथ उनके विशेष सहयोगी अखिलेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष व मीडिया-प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा, महामंत्री शम्भू नाथ श्रीवास्तव ‘शम्भु’ एवं कोषाध्यक्ष रेखा तिवारी उपस्थित रहीं। क्षेत्र के प्रबुद्ध जन में सेवानिवृत्त विंग कमान्डर एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर एवं सचिव आर. एन. मिश्रा पूर्व वारन्ट ऑफीसर,सरदार बल्लभ भाई पटेल दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष (प्रतिनिधि अध्यक्ष) जितेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं शराब व्यवसायी कपिल जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी निरंकार त्रिपाठी, अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के सलाहकार धनेन्द्र शर्मा ‘धनीजी’ एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रीवैष्णव रामकथा समिति के मंच-संचालक एडवोकेट गुप्तेश्वर पांडेय एवं एडवोकेट व कवि उपेन्द्र पाण्डेय,वरिष्ठ नागरिक सम्माननीय बालकृष्ण पाण्डेय,पूर्व वायूसेना अधिकारी तथा प्रिसिंपल एवं कथावाचक डॉ. विंध्यवासिनी शुक्ला एवं युवाशक्ति की मशाल आदित्य तिवारी की गौरवमयी उपस्थिति रही।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच द्वारा निकट भविष्य में एक विशाल कवि-सम्मेलन का आयोजन मुंडेरा क्षेत्र में किया जायेगा जिसमें क्षेत्र के श्रेष्ठ-कविजन के अलावा प्रयागराज के अन्य प्रतिष्ठित कविजन को भी सम्मिलित किया जायेगा।
