सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने मंगलवार को श्रावण शिवरात्रि के पर्व पर सोनीपत में विभिन्न जगहों पर आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही विधायक निखिल मदान ने शहर के प्राचीन शिवालय, शम्भु दयाल स्कूल में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव और भजन संध्या में पहुँच कर श्रद्धालुओं को श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनायें दी और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। विधायक निखिल मदान ने कार्यक्रम में पहुंचे श्री श्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज मुरथल वाले का भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने भगवान शिवजी के मधुर भजनों का श्रवण किया। विधायक निखिल मदान ने श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिर शंकर कुई क़ामी रोड,शिव मंदिर ऋषि कॉलोनी, शिव मंदिर सेक्टर 13, शिव मंदिर सेक्टर 15 में आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों महा शिव पुराण कथा में हिस्सा लिया। वही बहालगढ़ रोड पर लगे हुए कांवड़ शिविरों में पहुंचकर कांवड़ियों से उनका कुशल क्षेम जाना और स्वागत करते हुए उन्हें शिवरात्रि की शुभकामनायें दी। निखिल मदान ने कहा शिवरात्रि का पर्व हम सबके लिए आस्था का प्रतीक है और देवों के देव महादेव ही इस सृष्टि के कर्ता धर्ता है। भगवान शिव अनादि और अनंत है और अपने सभी भक्तों के दुःख दूर करते है। पूरे श्रावण माह में भगवान शिवजी की आराधना करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भोलेनाथ समस्त जग का कल्याण करने वाले हैं। इस अवसर पर प्रदीप गौतम, अनुराग प्रकाश गौतम,वीरेंद्र खत्री, नरेंद्र गौतम, नीरज आत्रेय , राजकुमार,सुरेंद्र शर्मा,जगदीश चंद्र,अमन,गौरव कौशिक,कुलदीप वत्स,शुभम वशिष्ठ, आदि लोग मौजूद रहे।
