रक्तदान एक महान सेवा कार्य : महापौर जैन

0Shares


सोनीपत। छोटूराम धर्मशाला में फोटोग्राफर हेल्पिंग सोसायटी द्वारा विश्व फोटोग्राफर दिवस के अवसर पर फिम्स अस्पताल की टीम के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का नगर निगम मेयर राजीव जैन ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मेयर जैन ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

युवाओं और स्वस्थ लोगों को भी आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए। मेयर ने फोटोग्राफर हेल्पिंग सोसायटी एवं फिम्स अस्पताल की टीम को सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन के लिए उम्मीद बन सकता है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी जवाहर मदान, सोनू खत्री, संजय, राजेश, सुमित, तरुण,  अन्य सदस्य, फिम्स अस्पताल की टीम एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *