
मुबारकपुर (आजमगढ़)। 2 करोड़ 16 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्य को बीच में ही ठप होने पर जनहित इंडिया कि खबर का असर मौत के सौदागर बने पीडब्ल्यूडी की उदासीनता वाली दरीयाबाद पुल कि सड़क जो बड़े हादसे के इंतजार को प्रमुखता से प्रकाशित की जिस असर रहा कि प्रधान हाजी जमाल अंसारी आदि ने कार्य को चालू करने कि बदहल सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश तो पीडब्ल्यूडी के खिलाफ ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन करने कि सुगबुगाहट तेज हो गई थी।जिसको जनहित इंडिया खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जो शुक्रवार से पुल का निर्माण होने पर ग्रामीणों सहित हाजी जमाल ने सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का धन्यवाद किया है।

खबर है कि दो करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाला मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ से जनपद मऊ सहित गैर जनपदों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क दरियाबाद पुल स्थित इब्राहिमपुर महीनों से पीलर खड़ा कर पीडब्ल्यूडी विभाग कुम्भ कर्ण कि तरह सो रहा था। राहगीरों के लिए लिंक मार्ग बना दिया था जों वर्षा होने पर मार्ग मौत का सौदागर बन जाता है। निर्माण न होने पर ग्रामीणों का ग़ुस्सा अब सातवें आसमान पर होगया था क्षेत्र के अति सम्भ्रांत प्रधान हाजी जमाल अंसारी,राजु यादव प्रधान मोईना बाद, आरिफ़ ख़ान प्रधान गोक्षा,शरिफ अंसारी बीबीसी,सुरज सिंह,अजय प्रियदर्शी आदि का कहना है कि काम चालू होने से खुशी हो रही है। जिलाधिकारी महोदय, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।
