शहाबगंज के उदयपुरा में प्रधान पुत्र की गोली लगने से मौत

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में गुरुवार को ग्राम प्रधान के पुत्र को गोली लगने की घटना से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान अशोक सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शिवम उत्कर्ष को गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, उत्कर्ष को सीने के बाईं ओर गोली लगी थी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर बनी रही और ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि उत्कर्ष शादीशुदा था। उसकी पत्नी छाया सिंह (लगभग 28 वर्ष) है। उसके परिवार में करीब छह वर्षीय पुत्री देवकी सिंह और लगभग डेढ़ वर्षीय पुत्र राम हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। उत्कर्ष ने कथित तौर पर खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *