भुड़कुड़ा में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के नेतृत्व में हुई शोकसभा

0Shares

गाजीपुर। महाविद्यालय भुड़कुड़ा में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। विगत 26अगस्त की रात में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश के निधनोपरांत सम्पूर्ण महाविद्यालय एकत्रित होकर उनके योगदान का स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। छात्र छात्राओं ने भी रुंधे गले से गतात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।वक्ताओं ने प्रो सत्यप्रकाश के साथ कार्य करते हुए बिताए पलों को याद कर अपने अपने संस्मरण साझा किए। सबका यह मानना था कि महाविद्यालय की यह अपूरणीय क्षति है।प्रो शिवानन्द पाण्डेय अपने विद्यार्थी जीवन से सेवाकाल तक के इकतालीस वर्षों की सहयात्रा को याद कर भावुक हो गए। प्राचार्य प्रो.रमेश कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि विश्वविद्यालय में संकायाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर अपने महाविद्यालय की दो विभूतियों को प्राप्त हुआ जिसमें संस्थापक प्राचार्य डॉ इंद्रदेव कला संकाय के बाद स्मृतिशेष प्रो सत्यप्रकाश वाणिज्य संकाय का नाम शामिल है। डॉ रामानंद चौबे ने उनकी सहजता की चर्चा करते हुए तपसी जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. धर्मेन्द्र मौर्य ने कहा कि सर प्रकृति प्रेमी थे सेवानिवृत्ति के बाद की कार्ययोजना बनाए थे लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाशचन्द पटेल ने कहा कि हमलोग सोच के तल पर अलग अलग थे लेकिन कोई ऐसी बात उनके व्यक्तित्व की थी जो मुझे उनसे घनिष्ठ रूप से जोड़े थी। यूं तो उनसे जुड़े कहने को अनेकों संस्मरण हैं लेकिन मन व्यथित है। डॉ सुभाष सिंह, डॉ विजयबहादुर यादव एवम् डॉ सन्तोष कुमार मिश्र ने भी शोकसभा में अपने भाव व्यक्त किए।अंत में सभा का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *