चंद्रप्रभा बांध मे फंसे तीनों सैलानियों को निकाला गया बाहर

0Shares

 

चन्दौली ब्यूरो। राजदरी-देवदरी पिकनीक मनाने रविवार को वाराणसी से सैलानियों का जत्था निकला। जनपद चन्दौली मे स्थित राजदरी-देवदरी पर पहुंचकर जलप्रपात का आनंद लिया और झरने मे स्नान का लुप्त उठाया। वहीं कुछ युवाओ ने राजदरी-देवदरी से करीब आठ सौ मीटर दूरी पर स्थित नौगढ़ थाना क्षेत्र मे चंद्रप्रभा बांध की तरफ स्नान करने के लिए निकल पड़े। चंद्रप्रभा बांध नदी मे अचानक आई बाढ़ व बारिश की तेज बहाव मे फंस गये। नौगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही मे तेज बहाव में फंसे तीन सैलानियों को नदी से सकुशल निकाल लिया गया। घटना अपरान्ह मे दिन के करीब तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार चंद्रप्रभा बांध में तीनो सैलानी अचानक आई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से बीच में ही फंस गए। सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिव जी शर्मा एवं कांस्टेबल सतीश यादव बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके तुरंत बाद वन विभाग की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थल पर पहुंच गई। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित रणनीति और कड़े प्रयासों के बल पर नदी के तेज बहाव के बीच फंसे तीनों युवाओं को पूरी तरह से सकुशल बाहर निकाल लिया। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई और तीनो युवक बाल-बाल बच गये। सकुशल निकाले गए सैलानियों की पहिचान 1.आनंद सिंह (22) वर्ष पुत्र अजय कुमार निवासी चन्दौली, 2.अभिषेक जायसवाल (19) वर्ष पुत्र राकेश निवासी नदेसर वाराणसी, 3.करण मौर्य (21) वर्ष पुत्र श्री नारायण निवासी चौकाघाट वाराणसी के रूप मे हुई। रेस्क्यू के पश्चात सभी सैलानियों को आवश्यक प्राथमिक देखभाल के बाद सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान चन्दौली पुलिस-प्रशासन द्वारा आम नागरिकों व पर्यटकों से अपील की गई की बारिश के मौसम में नदियों और जलप्रपातों के आसपास सतर्कता बरतें तथा गहरे पानी व तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *