झमाझम बारिश से खिले चेहरे, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

0Shares

सिधौना/मेहनाजपुर (आजमगढ़)। सिधौना बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। वहीं बारिश के कारण बाजार की सड़कों पर पानी भी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों के लिए भी यह बारिश राहत भरी मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *