एकल विद्यालय शिक्षिकाओं का मासिक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ समपन्न

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। एकल विद्यालय शिक्षिकाओं का मासिक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ताजपुर में संपन्न हुआ। विकास खण्ड ठेकमा के ताजपुर गांव के पंचायत भवन मे प्रशिक्षण शिविर में पैंतीस महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता तथा विभिन्न शिक्षण पद्धतियों से परिचय कराया गया। ग्राम विकास शिक्षा के प्रभारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह व समिति सदस्य प्रधान राम चन्द्र राम रहे। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी होता है। शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन आता है। एकल विद्यालय समाज के उन छात्रों को शिक्षित करने का कार्य करता है जो नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययन करने नहीं जाते हैं। वही गरम विकास समिति सदस्य व विशिष्ट अतिथि प्रधान रामचंद्र राम ने कहा कि कलम तलवार से ज्यादा ताकतवर होती है। तलवार की वार से आप बच सकते हैं लेकिन कलम की मार से आप बच नहीं सकते।
इस अवसर पर सम्भाग गतिविधि प्रमुख मालिक राम, अंचल अध्यक्ष नवीन राय, प्रशिक्षण प्रमुख यशवंत, प्रशिक्षण प्रमुख अवधेश, संच प्रमुख कुसुमबाला ,कविता , सोनी, बीना, मीना, संतोषी, किरण, रीना आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *