भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ ने मनाया तीज महोत्सव

0Shares

आज़मगढ़। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में तीज महोत्सव शहर में स्थित होटल गोल्डन फॉर्चून में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक (महिला सहभागिता) डॉ प्रियंका जायसवाल, प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद, प्रांतीय सचिव विनीता सिंह, श्रीमती काजल वालिया, जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवेश दूबे, प्रांतीय सह संयोजक संस्कार सीताराम पांडे, सचिव कौशल कुमार राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ नेहा दुबे एवं रमाकांत वर्मा ने माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं पुष्पारपण पढ़कर किया। सभी अतिथियों को बुके, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव में संस्था की मातृ शक्तियों द्वारा कैसे खेले जईबू सावन में कजरिया, हमसे खेतवा में धान ना रोपाई पिया जैसे कजरी का उत्कृष्ट गायन किया गया, तत्पश्चात हरतालिका तीज पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में श्री कृष्ण पर आधारित बेहद मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा भी मनभावन प्रस्तुतियां देखने को मिली।
सरोज यादव द्वारा स्वागत गीत एवं वंदे मातरम का गायन किया गया। वही यशा दूबे ने “ई गिरी नंदिनी” देवी स्तुति का गायन किया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर नेहा दुबे प्रथम, मधु द्विवेदी द्वितीय एवं नीलम अस्थाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही तीज क्वीन प्रतियोगिता में अनुराधा पांडे प्रथम, अंशु अस्थाना द्वितीय एवं ज्योति मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल डॉ विभा त्रिपाठी एवं डॉक्टर मनीष मिश्रा रही जिन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका जायसवाल ने कहा कजरी अपने यहां की लोकप्रिय पारंपरिक गीत है, जो विलुप्त होती जा रही है, हमें उसे सहेजने की आवश्यकता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम बेहद ही मनभावन है जिसमें हमारे समाज के तीनों ही वर्ग बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक बंधन मजबूत होता है। कार्यक्रम का संचालन अंशु अस्थाना ने किया।
इस अवसर पर रेखा अग्रवाल,वेदांती वर्मा, डॉक्टर संध्या वर्मा, मैंना पांडे, अंशु बरनवाल, अमितलता सिंह, ज्योत्सना सिंह, शशिकला यादव, आरती सिंह एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *