निजामाबाद (आज़मगढ़)। जनपद मुख्यालय सहित निजामाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित कुछ कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन यंत्र एवं आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। इन संस्थानों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं, ऐसे में किसी आपात स्थिति में गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। संकरी जगहों और भीड़भाड़ वाले कमरों में कक्षाएं संचालित होने से आग जैसी गम्भीर घटना होने पर छात्रों को बाहर निकालना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील क्षेत्र के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जाए और जिन कोचिंग सेंटरों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है उस पर पहुंच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए आग्रह भी किया है।अभिभावकों का कहना है कि यह कोचिंग सेंटर वाले लखनऊ जैसी घटना का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई थी और कुछ छात्र गंभीर रूप से आग की चपेट मे आने से जल गए थे। कुछ छात्रों को हमारे देश के नौजनावों ने अपनी जान पर खेल कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला था।अभिभावकों का कहना है कि छोटे छोटे कमरों में उसके मानक के अनुरूप बच्चों को ठूंस कर भर दिया जाता है सक्षम अधिकारियों से अनुरोध किया है कि ऐसे कोचिंग सेंटरों पर पहुंच कर वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाए। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास और अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
