चूरमूली गांव में वितरित की राहत सामग्री।
चन्दौली ब्यूरो। बबुरी जनपद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल अंतर्गत ग्राम चूरमूली गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्णानंद पाण्डेय द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। कृष्णानंद पाण्डेय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना, उनकी समस्याओं को सुना तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
राहत सामग्री वितरण के दौरान कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है। बाढ़ के कारण जिन परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा राहत सामग्री वितरण कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम ओझा , मनोज पाण्डेय, गंगा राम साहनी , कैप्टन रमेश शर्मा , सभासद एवं मंडल महामंत्री मलाई सिंह एवं ग्राम प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
राहत सामग्री वितरण के दौरान बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने भाग लिया। कृष्णानंद पाण्डेय द्वारा स्वयं बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने से जरूरतमंद परिवारों को काफी सहारा मिला। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
