चन्दौली ब्यूरो। बबुरी राष्ट्रीय हनुमान दल की मासिक बैठक आज बबुरी थाना क्षेत्र के दिघवत ग्राम सभा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण द्वारा की गई तथा संचालन जिला महामंत्री ने किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय हनुमान दल सनातन धर्म, हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित संगठन है, जो युवाओं को संस्कार और सेवा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय बबुरी क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम सभा में हनुमान दल की इकाई का गठन किया जाएगा।आगामी शारदीय नवरात्रि पर दिग्वत ग्राम सभा में भव्य सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।क्षेत्र में चल रहे धर्मांतरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।युवाओं को दल से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर हनुमान दल के राष्ट्रीय मंत्री राजेश,जिला अध्यक्ष ओंमकार नाथ केसरी,शशिकांत जिला मंत्री,जगदम्मा पाण्डेय सहित राष्ट्रीय हनुमान दल के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में हनुमान चालीसा पाठ कर प्रसाद वितरण के साथ बैठक का समापन किया गया।
