भाजपा ने अबुल कैश फैजी को सौंपी आईटी संयोजक की जिम्मेदारी

0Shares

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के भाजपा लालगंज क्षेत्र अंतर्गत मंडल मोहम्मदपुर में अबुल कैश फैजी को आईटी संयोजक मोहम्मदपुर मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुल कैश फैजी के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन की नीतियों और योजनाओं को सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अबुल कैश फैजी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर मनीष राय, सोशल मीडिया शैलेश यदुवंशी, महामंत्री अंकित चौहान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *