संजय यादव के परिजनों को मिला एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग

0Shares

सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की पहल पर अखिलेश यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ।

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेंधुतारा निवासी संजय यादव की छत से गिरने के कारण हुई असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया।
उक्त जानकारी पूर्व जिला प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय ने देते हुए बताया कि अजीत प्रसाद ने अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसके बाद अखिलेश यादव की ओर से परिवार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
बुधवार को अजीत प्रसाद सेंधुतारा स्थित संजय यादव के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संजय यादव का असामयिक निधन बेहद दुखद है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है।
परिजनों ने आर्थिक सहयोग के लिए अखिलेश यादव और अजीत प्रसाद के प्रति आभार जताया। इस दौरान सपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *