प्रयागराज। लखनऊ राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में “कला आचार्य प्रदर्शनी-2026” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के लिए लखनऊ-प्रयागराज क्षेत्र के इंटर कॉलेज, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में कार्यरत कला शिक्षकों एवं कला आचार्यों से मौलिक कलाकृतियां आमंत्रित की गई हैं।
इस क्षेत्र में लखनऊ, प्रयागराज (इलाहाबाद), चित्रकूट, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी एवं बाराबंकी जनपदों को शामिल किया गया है।
प्रदर्शनी का उद्देश्य कला शिक्षकों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनके कला-कर्म को व्यापक स्तर पर सामने लाना है। इच्छुक कला शिक्षक अकादमी के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी मौलिक कलाकृतियों के साथ आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक कला शिक्षक आवेदन हेतु आचार्य कला प्रदर्शनी 2026 के संयोजक अभिनवदीप से मो०नं० 8881440232 लखनऊ व आसपास के निर्धारित जिलों तथा राज्य ललित कला अकादमी के प्रयागराज के सदस्य कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा से मो० नं० 9450 635 436 पर संपर्क करके प्रयागराज व आसपास के निर्धारित जिलों के कलाआचार्य आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं अथवा राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
अकादमी के दिशा-निर्देशों के अनुसार चयनित कलाकृतियों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
