आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लालगंज क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त आईटी संयोजक एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में आईटी और सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व निजामाबाद विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, महामंत्री आशुतोष राय पंकज, राजेश सरोज, सीता चौहान राजबीर सिंह, आदर्श राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, अजय यादव, शैलेश प्रजापति, अरिमर्दन आजाद जी सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
