सहकारिता के माध्यम से समाज सशक्तीकरण पर होगा मंथन

0Shares

सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 12 से जुटेंगे कार्यकर्ता, सात सत्रों में होगा मार्गदर्शन।

आजमगढ़। सहकार भारती आजमगढ़ विभाग की ओर से दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन 12 एवं 13 सितंबर को मिशन हॉस्पिटल के सामने स्थित पालीवाल मैरेज हाल में किया जाएगा। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ 12 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे होगा और 13 सितंबर को सायं 3 बजे समापन होगा।
अभ्यास वर्ग के दौरान कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन चार और दूसरे दिन तीन सत्र होंगे। विभिन्न सत्रों में सहकारिता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय आईटी सहप्रमुख कृष्ण कुमार ओझा, प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक शुक्ला, प्रदेश सहसंगठन प्रमुख विजय कुमार पाण्डेय तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए 10 सितंबर को डीसीएफ भवन, कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिव गोविंद सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न दायित्वों पर चर्चा की गई।
बैठक में श्री बृजेश सिंह, सत्येन्द्र पटेल, गुलाब चंद चौहान, सुरेंद्र चौहान, लल्लन तिवारी, छोटे लाल तिवारी, ब्रिजेन्द्र पांडेय, डॉ सुरेंद्र नाथ चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सहकारिता के उद्देश्य, संगठन की कार्यप्रणाली और समाजहित में सहकारिता की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। अभ्यास वर्ग को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *