प्रबंधक ने किया अपने ही विद्यालय के बड़े बाबू का मर्डर……

0Shares

चन्दौली व्यूरो। यह घटना बबुरी चंदौली स्थित अशोक इंटर कॉलेज की है। विद्यालय में प्रबंधक के द्वारा भ्रष्टाचार अराजकता अत्याचार की सीमा इस कदर बढ़ गई थी। कि इनके अत्याचार से बड़े बाबू आनंद सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। विगत कई वर्षों से भ्रष्ट प्रबंधक व विद्यालय के लिपिक राजेश सिंह के द्वारा इनके ऊपर पैसा हड़पने के लिए बर्खास्त व हत्या करने की धमकी का इतना दबाव बनाया जाता था। जिस कारण वह बराबर डिप्रेशन में अपना जीवन जी रहे थे और आज सुबह 8:30 बजे ही मृत्यु ने उनको आगोश में ले लिया। यह मृत्यु नहीं बल्कि एक मर्डर है, जो कि बिना कारण पैसा लूटने के लिए जानबूझकर प्रबंधक के द्वारा दो-दो बार गलत तरीके से नोटिस जारी किया गया है। प्रतिदिन प्रबंधक के द्वारा इनको धमकी दी जाती थी, कि जब तक से आपकी हत्या नहीं कर लेंगे तब तक से हम मानेंगे नहीं और आज यह अपने उद्देश्य में सफल भी हो गया। इस सारे प्रकरण की जानकारी विगत दिनों प्रधानमंत्री पोर्टल पर डाला गया था, जिसकी सूचना भी जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली को मिल चुकी थी। जबकि यह बात जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली धर्मेंद्र सिंह को भी पता होने के बाद भी, धर्मेंद्र सिंह ने दो-दो बार शासन के द्वारा निलंबित प्रबंधक को पैसा लेकर के गलत तरीके से पुनः प्रबंधक के पद पर स्थापित किया। और इन्हें विद्यालय जाने के लिए खुली छूट दे दी। जो कि यह नियम विरुद्ध है, जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली के मनमाने रवैये से यह भ्रष्ट प्रबंधक विद्यालय में शिक्षण कार्य के समय 7:30 बजे सुबह से लेकर दिन भर विद्यालय में बैठकर अध्यापकों कर्मचारीयों व परिचारको पर धौस दिखाते हुए उन्हें बराबर सस्पेंड करने की धमकी देते हुए नोटिस जारी करता रहता है। विद्यालय का कोई भी कर्मचारी इनके कहने पर नियम विरुद्ध अगर काम नहीं करता है, तो उसके खिलाफ परेशान करने के लिए तुरंत नोटिस जारी किया जाता है, और यह कई अध्यापकों को नोटिस जारी कर चुके है। इस प्रकार इसके आतंक से विद्यालय में डर और दहशत का माहौल कर्मचारियों में बना हुआ है। जिससे शिक्षण कार्य प्रतिदिन प्रभावित होता है। बड़े बाबू के मृत्यु में जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी के प्रबंधक अशोक सिंह व प्रबंधक के भतीजे विद्यालय के लिपिक राजेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। बड़े बाबू के परिवार व क्षेत्रीय जनता में इस बात की चर्चा जोरों पर है। तथा क्षेत्रीय जनता में इसके खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है।अगर इन तीनों लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता विद्यालय का गेट बंद करके प्रदर्शन करना शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *