महावीर डेयरी में लगी आग, मेयर राजीव जैन ने दुकान मालिक से ली घटना की जानकारी

0Shares

सोनीपत। कच्चे क्वार्टर्स स्थित महावीर डेयरी में देर रात अचानक भीषण आग लगने से दुकान में रखा सामान और बिजली के उपकरण जल गए। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका जा सका। सुबह नगर निगम मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक महावीर से घटना की जानकारी ली और नुकसान के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि आग की घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। राहत के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की जाएगी। मेयर जैन ने कहा कि ऐसी घटनाओं में समय पर सूचना मिलने और दमकल टीम के तुरंत पहुंचने से बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बिजली की वायरिंग, मीटर, स्विच और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच करवाएं तथा किसी भी तरह की खराबी दिखाई देने पर उसे तुरंत ठीक करवाएं।मेयर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *