वजन प्रबंधन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी जीवनशैली में बदलाव : डॉ. विवेक बिंदल

0Shares

दिल्ली/सोनीपत। मोटापा केवल शरीर के बढ़ते वजन या सुंदरता से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि इसे एक दीर्घकालिक बीमारी के रूप में देखा जाता है, जिसका स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। मोटापा मधुमेह, हृदय रोग, फैटी लिवर, बांझपन और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए वजन कम करने की शुरुआत केवल डाइटिंग से नहीं, बल्कि मोटापे का सही आकलन, उसके कारणों की समझ और व्यक्ति की जरूरत के अनुसार उपलब्ध उपचार विकल्पों के चयन से होनी चाहिए। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस, बैरिएट्रिक एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, डॉ. विवेक बिंदल ने बताया वजन प्रबंधन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी जीवनशैली में बदलाव है। संतुलित और प्रोटीन से भरपूर आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव का बेहतर प्रबंधन वजन कम करने की प्रक्रिया की मजबूत नींव तैयार करते हैं। इन बदलावों से न केवल वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। हालांकि, कई लोगों में लंबे समय से चली आ रही आदतों और शरीर की जैविक प्रवृत्तियों के कारण केवल डाइट और एक्सरसाइज से अपेक्षित वजन कम करना संभव नहीं हो पाता।
डॉ. बिंदल ने आगे बताया वजन कम करने के लिए कोई एक ऐसा उपचार नहीं है जो हर व्यक्ति के लिए समान रूप से प्रभावी हो। कुछ लोगों को केवल जीवनशैली में बदलाव से लाभ मिल सकता है, जबकि अन्य को दवाओं, एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं या सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *