सोनीपत। वृद्ध हमारे परिवार और समाज की गरिमा है, शान है, एक तरह से धरोहर हैं, समाज में वृद्धजनों की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज के नैतिक एवं सांस्कृतिक आधार हैं यही हमारे विकसित भारत की आधारशिला है। उक्त विचार नगर निगम मेयर राजीव जैन ने वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा सेक्टर 14 सामुदायिक केंद्र में विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किये। समारोह में परिषद की सामरिक का विमोचन राजीव जैन एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल दीवान ने पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके 20 वृध्दजनों को शाल एवं समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेयर जैन ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को यह बात समझनी चाहिए कि वृद्धजनों का जीवन अनुभव और ज्ञान समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ हमें आगे बढ़ाने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अलगाव और व्यस्तता के इस दौर में वृद्ध परिषद नागरिकों का संवाद, चर्चा एवं सामाजिक चेतना के लिए प्लेटफार्म प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आश्रम, स्वास्थ्य संबंधी सहायता, सामाजिक सुरक्षा, सुगम जीवन तथा गरिमा पूर्वक वातावरण बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में पायल मलिक, परिषद की तरफ से बी. एल. आहूजा, बी.पी आर्य, डॉ डी.बी रावल, ओ. पी. एलाहाबादी, सुखप्रिय शास्त्री, सुभाष वशिष्ठ, मास्टर ज्ञान सिंह, रविंद्र कुकरेजा, हर भगवान अरोड़ा, नवीन रेलन समेत नागरिक उपस्थित रहे।
