आजमगढ़। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एस.के. सत्येन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 3 अक्टूबर को जिले के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में अंडर-14 और अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो की स्पर्धाओं के लिए ट्रायल होंगे। वहीं अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन-ए, ट्रायथलॉन-बी और ट्रायथलॉन-सी स्पर्धाओं के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और मार्कशीट लाना अनिवार्य होगा। उपरोक्त के बावत अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6394801192, 7307911885 पर संपर्क किया जा सकता है।
