संविधान व आरक्षण बचाओ अभियान के तहत आयोजित हुई पीडीए की जन पंचायत

0Shares

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का संविधान व आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम श्याम मैरेज हॉल सुखदेव पहलवान तिराहा हरबंशपुर जनपद-आजमगढ़ पर आयोजित किया गया।
काफी बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग गाड़ियों से आकर बाबा साहब अमर रहें का नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और मिठाई लाल भारती जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने भाजपा की सरकार को संविधान व लोकतंत्र विरोधी बताया। देश के सभी सरकारी संस्थाओं- चुनाव आयोग, कार्यपालिका, न्यायपालिका को गुलाम बनाकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
भाजपा चुनाव आयोग, न्यायालयों के माध्यम से बाबा साहब के द्वारा दिए गए संविधान में प्राविधानों को धत्ता बताकर जनता के अधिकारों को खत्म कर रही है।
बाबा साहब ने कुर्बानियां देकर इस देश में संविधान बनाया जिसमें करोड़ों लोगों को जीने का अधिकार मिला था उनको नौकरी व आरक्षण के माध्यम से सत्ता में भागीदारी और नौकरियां मिली थी लेकिन आज भा.ज.पा. की सरकार पिछड़ों, दलितों के आरक्षण की लूट हो रही है पीडीए के लोगों पर दमन, अत्याचार, बढ़ रहा है, महिलाओं के साथ उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। भा.ज.पा .की सरकार में स्वर्ण वर्ग को विशेष सुविधा दी जा रही है उनके समाज के अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं। पिछड़े, दलित, अक्लियत के लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता हैं जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मिशन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के मिशन,मान्यवर कांशीराम साहब व नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सामाजिक न्याय के सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दलितों से अपील किया कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव यह कैसे नेता हैं जो मान्यवर कांशीराम साहब जी का सपना जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम और संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, बेचई सरोज, पूजा सरोज, डॉ एच एन सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, जय राम सिंह पटेल, दुर्ग विजय राम, राधेश्याम भारती, अरविंद सरोज, गोविंदा गौतम,नर्सिंग भारती, श्री प्रकाश राम, दरोगा प्रधान, विनोद गौतम, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र चमार, जीएस प्रियदर्शी, पंचम बाबू,अजय कुमार, सुशील आनंद, ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार भारती, देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार एडवोकेट, गुड्डी देवी, डॉ अनीता,सिंगारी गौतम, प्रदीप सहाय, रामरतन राहुल, आशुतोष चौधरी, अभिषेक सरोज, प्रवक्ता पप्पू कुमार, वीरू, नेहरा,अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामसूरत राम, कालीचरन, हंसराज, अनिल कुमार, हरिनाथ राम, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार, अमरजीत सरोज, रविंद्र प्रसाद, मिथिलेश, बलवंत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *