आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशों के अनुपालन में 2 अक्टूबर 2026 को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 कलाकारों के दल ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई स्क्रिप्ट पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
प्रदर्शन प्रमाण-पत्र के अनुसार कार्यक्रम दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के मण्डल मोहम्मदपुर क्षेत्र के फरिहा, दिलौरी, बनगांव, मुहम्मदपुर, खिल्लूपुर, आंवक, गंभीरपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें करीब 500 दर्शकों ने हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक प्रभावशाली एवं संदेशप्रधान होने के साथ ही रोचक और काफी सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाना और जन जागरूकता बढ़ाना रहा है। आयोजन के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा दीदारगंज संयोजक अरुणाकर सिंह उर्फ हैप्पी सिंह एवं विधानसभा दीदारगंज सहसंयोजक अवधेश चौहान जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सन्तोष श्रीवास्तव भोजपुरी कलाकार एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। सन्तोष श्रीवास्तव भोजपुरी कलाकार की टीम में शीतल पाण्डेय, साक्षी पटेल, नीतू चौहान, शरद गुप्ता, कुलदीप, उत्कर्ष, निखिल, कुसुम, नेहा सहित दर्जनों कलाकार मौजूद रहे। इस नुक्कड़ नाटक के मौके पर भाजपा नेता प्रशान्त विश्वकर्मा,मुहम्मदपुर मण्डल अध्यक्ष मनीष राय, महामंत्री अंकित चौहान, अरविन्द यादव उर्फ पिंटू, अबुल कैश फैजी आईटी संयोजक, उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, सोशल मीडिया शैलेश यदुवंशी, महेन्द्र सोनकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
