सठियांव में बच्चों निकाली आकर्षक झाँकी

0Shares

मुबारकपुर (आजमगढ़)। गाँधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक झाँकी निकाली गई। विभिन्न महापुरुषों के रूपों में सजे बच्चों को देखने के लिए चौराहे पर भीड़ लग गई और हर कोई अपनी अपनी मोबाइल में रिकार्ड कर रहे थे।


प्रभात फेरी के दौरान गया गाँधी जी के रुप मे मोनू, लाल बहादुर शास्त्री के रूप में रियांस, जवान के रुप मे शिवम, किसान के रूप में कंधे पर हल लिये रितेश और सैनिक के रूप में सना परवीन और इको क्लब के बच्चे आकर्षक का केंद्र रहे।विद्यालय से प्रारंभ हुई बच्चों की झाँकी रेलवे स्टेशन सठियांव, सुराई, जोगी बस्ती करैली रोड होते हुए बच्चे सठियांव चौराहे जाकर नट बस्ती होते हुए पुनः स्कूल वापस आये।बच्चों में खुशी के साथ साथ चौराहे पर बच्चों की झाँकी देखने के लिये लोंगों की भीड़ लग गई और हर कोई अपनी मोबाइल में बच्चों की तस्वीरों को कैद करने लगे।इस दौरान प्रधानाध्यापक संतोष यादव, वार्डेन, अर्चना पांडेय, स्वेता श्रीवास्तव, अंजुबाला सिंह, किरन यादव, प्रगति श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी, सुनीता सिंह, चाँदनी, प्रमिला, प्रेमशीला सहित अन्य लोग बच्चों की देख रेख कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *