सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आज पुलिस लाईन ग्राउंड में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा सेवा ज्योति यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर गोहाना, खरखौदा, गन्नौर व कुण्डली के लिए रवाना करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाईन माध्यम से संबोधित करेंगे। इस सहकारिता मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा के साथ राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर से विधायक देवेन्द्र कादियान, नगर निगम मेयर राजीव जैन, वरिष्ठï भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक व प्रदीप सांगवान, नगर परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, नगर परिषद गोहाना, खरखौदा, गन्नौर व कुण्डली नगर पालिकाओं के चेयरमैन तथा ब्लॉक समितियों के चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे।
