विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने बिटुमिन से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

0Shares

सोनीपत। सोनीपत विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 19 के सैक्टर 23 ,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और वार्ड नंबर 21 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से बिटुमिन से बनने वाली सड़कों एवं गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम पार्षद राजेश मलिक, निगम पार्षद दीपमाला और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक एवं मेयर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पक्की गलिया और सड़कें किसी भी शहर के विकास की आधारभूत जरूरत होती हैं और बेहतर सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि वार्ड 19 और 21 में क्षेत्रवासियों ने जजर्र हो चुकी गलियों के निर्माण की मांग रखी थी, जिसके बाद इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, आज टेंडर प्रक्रिया पूरी करके धरातल पर काम शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों से स्थानीय निवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि सरकार और नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है तथा आने वाले समय में भी जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर निगम पार्षद राजेश मलिक, निगम पार्षद दीपमाला, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, अनिल ठाकुर, अनिल ढुल्ल, अमन योगी, रमेश कुमार, सुनीता, पवन, देवेन्द्र, राजेश मलिक, नवीन जैन, राकेश, नरेश, सुरेश सहित नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *